वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में ग्रामीणों को दी जानकारी

वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में ग्रामीणों को दी जानकारी


उत्तरकाशी। सोमवार को निसमोर अनुभाग के अंतर्गत ग्राम निसमोर में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी का नेतृत्व ग्राम प्रधान व अनुभाग अधिकारी निसमोर द्वारा किया गया तथा ग्राम स्तरीय वन अग्नि सुरक्षा समिति का गठन भी किया गया।
ग्रामीणों को खेतों में आग सावधानी से लगाने, जंगल में आग न लगाने, पर्यटकों को बीड़ी-सिगरेट जंगल में न फेंकने के लिए जागरूक करने और वनाग्नि की घटना होने पर वन विभाग या हेल्पलाइन 1926 पर सूचना देने की अपील की गई। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *