एआई और डेटा साइंस पर एलुमनाई सत्र में दी जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल में एलुमनाई सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2016 बैच के पूर्व छात्र शिवम बहुगुणा ने कक्षा 12 के छात्रों को एआई और डेटा साइंस पर मार्गदर्शन दिया। वर्तमान में सिंगापुर की एक कंपनी में डेटा साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत शिवम ने करियर अवसर, आवश्यक कौशल और नई तकनीकों से अपडेट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने अनुभव साझा कर छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।