एआई चैटबॉट की उपयोगिता की दी जानकारी

एआई चैटबॉट की उपयोगिता की दी जानकारी


उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी के बीएड विभाग में आईसीएसएसआर एवं शिक्षा शास्त्र विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में
ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन एआई चैटबॉट्स इन पेडागॉजी, रिसर्च एंड एथिकल प्रैक्टिसेज विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस, एकेडमिक रिसर्च तथा एथिकल वैल्यूज़ के संदर्भ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट्स की उपयोगिता पर चर्चा करना रहा। डॉ. देवम एम. एवं श्री विपुल नेगी ने बीएड प्रशिक्षुओं को एआई एप्लीकेशन, रिसर्च सपोर्ट और नैतिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी व नवाचारपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *