वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दी अधिकारों की जानकारी

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दी अधिकारों की जानकारी

 

DESK THE CITY NEWS

पौड़ी। विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर रविवार को आशियाना राधा देवी वृद्धाश्रम, जयहरीखाल में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बुजुर्गों को अधिकारों की जानकारी दी गई।
शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं शोषण की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा और सम्मान से जीने के अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक योजना 2016, निःशुल्क कानूनी सहायता योजना एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गयी। शिविर में सिविल जज प्रिया शाह ने वृद्धजनों के सम्मान एवं संरक्षण को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक नीरज रावत, पीएलवी विनोद सिंह चौहान, आश्रम के समस्त कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *