छात्र-छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

उत्तरकाशी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा गोपाल विद्या मंदिर स्कूल, जोशियाड़ा में एक दिवसीय आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 326 छात्र-छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की। मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी, वन विभाग व क्यूआरटी टीम द्वारा भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर मेकिंग, वनाग्नि, रस्सी गांठ तकनीक, सैटेलाइट फोन व आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक रूप से दी गई।