ब्लॉक स्तर पर बढ़ाएं समन्वय, योजनाओं को धरातल पर उतारें

ब्लॉक स्तर पर बढ़ाएं समन्वय, योजनाओं को धरातल पर उतारें


पौड़ी। विकास भवन सभागार में गिरीश गुणवंत, मुख्य विकास अधिकारी, की अध्यक्षता में विकास विभाग की मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए रोजगार सृजन, स्वरोजगार और विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के लक्ष्यों को समयसीमा में पूरा किया जाए और रोजगार सृजन धरातल पर दिखाई दे। कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसके लिए नियमित निरीक्षण आवश्यक है। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, परियोजना प्रबंधक एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *