राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर बहुउद्देशीय भवन बेलनी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने किया। स्वयंसेवियों ने परिसर की स्वच्छता अभियान से शुरुआत की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने युवाओं को मानवीय मूल्यों को अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।