दीपोत्सव-2025: 9वें वर्ष में जलाया एक दीप प्रभु श्री राम के नाम

काशीपुर। बाल सुंदरी माता मंदिर और मोटेश्वर बाबा मंदिर चैती प्रांगण में दीपोत्सव-2025 का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष यह कार्यक्रम अपने 9वें वर्ष में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
आयोजक जितेंद्र दुबे ने बताया कि दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में हुई थी, जिसका उद्देश्य भगवान श्री राम प्रभु के प्रति श्रद्धा प्रकट करना और समाज में संस्कृति, भक्ति व एकता का संदेश फैलाना रहा। उन्होंने कहा कि यह संकल्प भगवान श्री राम की कृपा से पूरा हुआ, जब 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। इस वर्ष दीपोत्सव में 9000 दीपों से मंदिर परिसर आलोकित हुआ। नगर के बच्चों और महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियाँ सजाई। मंदिर के मुख्य पांडा विवेक अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी के सुख, शांति और स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपोत्सव न केवल वातावरण को रोशन करता है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भारतीय संस्कृति की ज्योति भी प्रज्वलित करता है।