भागीरथी इको सेंसिटिव जोन की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में भागीरथी इको सेंसिटिव जोन से जुड़े विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन पर बैठक आयोजित की। बैठक में अनुमत और विनियमित गतिविधियों, निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग व्यवस्था तथा स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ईको सेंसिटिव जोन में सभी परियोजनाएं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप हों और स्थानीय जीवनस्तर को बेहतर बनाने में सहायक साबित हों। बैठक में कुल 9 प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी, बीडीओ भटवाड़ी अमित ममगई सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।