अवैध अतिक्रमण बना सामुदायिक शौचालय शिफ्टिंग में बाधा

अवैध अतिक्रमण बना सामुदायिक शौचालय शिफ्टिंग में बाधा


देहरादून। विकासनगर के मुख्य बाजार में अमर स्वीट शॉप के सामने स्थित सामुदायिक शौचालय पिछले पाँच वर्षों से सुचारू रूप से संचालित है, जिससे राहगीरों को सुविधा मिल रही है। वर्तमान में ईएमएस कंपनी द्वारा सीवर लाइन बिछाने और नई बिल्डिंग निर्माण के चलते शौचालय को बगल में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी स्थान पर कुछ ठेली व रेडी वालों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है, जिन्हें हटाने के लिए ठेकेदार व नगर पालिका द्वारा कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विकासनगर ने जांच कर अवैध पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *