आईआईटी रुड़की अध्ययन में शिव मंदिरों का प्राकृतिक संसाधनों के हॉटस्पॉट से संरेखण

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने अमृता विश्वविद्यालय और उप्साला विश्वविद्यालय के सहयोग से एक अध्ययन में पाया कि देशभर के आठ प्रमुख ’’शिव मंदिर’’ न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि जल, ऊर्जा और कृषि उत्पादन के समृद्ध क्षेत्रों में स्थित हैं। अध्ययन के अनुसार, ये मंदिर ’’शिव शक्ति अक्ष रेखा’’ पर पाए गए, जो संसाधन-संपन्न क्षेत्रों से गुजरती है। मुख्य अन्वेषक प्रो. के.एस. काशीविश्वनाथन ने कहा कि प्राचीन भारतीय सभ्यताओं ने मंदिर निर्माण में पर्यावरण और संसाधनों की गहरी समझ अपनाई थी। यह शोध प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का सम्मिलन दर्शाता है।