1 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा इगास पर्व

1 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा इगास पर्व
रुद्रप्रयाग। पारंपरिक लोक पर्व इगास (बग्वाल) इस वर्ष रुद्रप्रयाग जनपद में सांस्कृतिक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में पर्व का मुख्य आयोजन 1 नवंबर की शाम 6 बजे गुलाब राय मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और स्थानीय युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
उत्साह से मनाया जाएगा ईगास लोक पर्व
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान उत्तरकाशी में 1 नवंबर को पारंपरिक लोक पर्व ईगास बग्वाल बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा लोक संस्कृति के संरक्षण और स्थानीय परंपराओं के संवर्धन के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी जय भरत सिंह को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *