किसानों से उद्यान विभाग ने खरीदे सेब

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप उत्तरकाशी के उद्यान विभाग ने हर्षिल के धराली क्षेत्र के किसानों से शुक्रवार को सेब खरीदे। उद्यान सचल केंद्र हर्षिल में 600 किलोग्राम रॉयल डिलीशियस सेब 51 प्रति किलोग्राम और 2868 किलोग्राम रेड डिलीशियस सेब 45 प्रति किलोग्राम के भाव से खरीदा गया। इस अवसर पर रघुवीर सिंह रावत, जोत सिंह, मोहन सिंह राणा, धनीराम, अनिल, कलावती देवी और गंगा प्रसाद सहित स्थानीय कृषक शामिल थे।