ब्रज की फूलों की होली और गढ़वाल की लोकधुनों का संगम

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लिवाला स्थित वैडिंग पॉइंट में भव्य होली मिलन समारोह उत्साह, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल के प्रसिद्ध लोकगीत “खोली के गणेश” से हुआ, जबकि राधा-कृष्ण लीला और विष्णु अवतार लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वृंदावन शैली की फूलों की होली और ढोल-दमाऊं की थाप पर ‘मोल्यार गढ़वाल होलियारों’ की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि हरीश रावत ने होली को सामाजिक एकता का पर्व बताया। कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर और कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना की। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर भाईचारे का संदेश दिया।