1.280 किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर चढ़ी दून पुलिस के हत्थे

DESK THE CITY NEWS
देहरादून। नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती निकट आकाशवाणी हरिद्वार रोड के पास से एक अभियुक्ता को 01 किलो 280 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्ता का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया। अभियुक्ता के मादक पदार्थाे की तस्करी में लगातार लिप्त रहने पर थाना नेहरू कालोनी पर अभियुक्ता की हिस्ट्रीशीटर खोली गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंजीता पत्नी शशि निवासी सवेरा बस्ती निकट रिस्पना पुल, थाना नेहरू कॉलोनी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रवीन पुंडीर, म0हे0कानि0 नीलम पंत, कानि0 बृजमोहन रावत, कानि0 श्रीकांत ध्यानी, कानि0 विनोद बचकोटी, कानि0 अर्जुन आदि शामिल थे।