4.5 लाख की 15.40 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए शंकर डेयरी, बीईएल रोड के पास एक हिस्ट्रीशीटर तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी रोहित जोशी, निवासी मानपुर कोटद्वार, के पास से 15.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4.5 लाख बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 12 एनडीपीएस सहित कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह स्वयं नशे का आदी है और बरेली से स्मैक लाकर कोटद्वार क्षेत्र में छात्रों व फैक्ट्री कर्मियों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।