मकर संक्रांति पर किया हवन-पूजन व खिचड़ी वितरण

मकर संक्रांति पर किया हवन-पूजन व खिचड़ी वितरण


देहरादून। मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा महानगर इकाई की ओर से हवन और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने किया। हवन के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की गई।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास और सविता कपूर ने पर्व के महत्व और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भाव का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *