सेपियंस विद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गुरु पर्व

सेपियंस विद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गुरु पर्व


विकासनगर। सेपियंस विद्यालय में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव ’गुरु पर्व’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा में प्रार्थना गीत, विचार, कविता, गीत, नृत्य और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के उपदेशों और आदर्शों से अवगत कराया। कक्षा एक की छात्रा संस्कृति ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक रवि कांत सपरा, रशिता सपरा, रश्मि गोयल सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *