माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने गोविन्द राम ध्यानी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जनता उमावि सेमा भरदार में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग रखी गई। संघ के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य गोविन्द राम ध्यानी को नया जिलाध्यक्ष चुना गया। अपने संबोधन में सुखदेव सिंह रावत ने 25 वर्षों तक मिले सहयोग के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा संगठन की मजबूती पर सहमति बनी।