पारंपरिक चौरंगी मेले में बिखरी संस्कृति की झलक

पारंपरिक चौरंगी मेले में बिखरी संस्कृति की झलक


उत्तरकाशी। सोमवार को गाजण क्षेत्र की दिखौली ग्राम पंचायत में पारंपरिक चौरंगी मेला बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएँ और रीति-रिवाजों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोक नृत्यों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज हमारी लोक संस्कृति और परंपराएँ पूरे सम्मान और उत्साह के साथ संरक्षित और संजोई जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रमुख विकास खण्ड डुण्डा राजदीप सिंह परमार, गाजण क्षेत्र के सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, ग्राम प्रधानगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *