धराली आपदा प्रभावितों के विस्थापन के लिए भूगर्भीय निरीक्षण शुरू

धराली आपदा प्रभावितों के विस्थापन के लिए भूगर्भीय निरीक्षण शुरू
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। अगस्त 2025 में खीर गंगा नदी की आपदा से प्रभावित धराली गांव के 115 परिवारों के स्थायी विस्थापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर तहसील भटवाड़ी क्षेत्र में चिन्हित भूमि का भूगर्भीय निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य उन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाना है जिनके घर आपदा के मलबे में दब गए थे और जिनके पास वर्तमान में रहने की व्यवस्था नहीं है।
सहायक भूवैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में अब तक 30 परिवारों द्वारा चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक हर्षिल और ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि की सुरक्षा व स्थिरता का परीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी भटवाड़ी के समन्वय से की जा रही इस कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जल्द जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिससे विस्थापन की अगली प्रक्रिया शुरू की जा सके। प्रशासन ने शेष प्रभावित परिवारों से भी शीघ्र भूमि की जानकारी देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *