छात्राओं को दिया नारी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

उत्तरकाशी। जागृत नारी, सशक्त नारी की थीम पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “अभया” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस ने बडकोट और मोरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में महिला एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उत्तराखंड पुलिस की टीम ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, पॉश अधिनियम और अन्य महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने विषम परिस्थितियों में पंच, किक और डिफेंस जैसी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया। साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर सतर्कता, मानव तस्करी और बाल अधिकारों के विषय पर भी छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष बडकोट व मोरी, बाल कल्याण समिति और जूडो/कराटे प्रशिक्षक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।