बालिकाओं को दी स्वास्थ्य, सुरक्षा व करियर की जानकारी

बालिकाओं को दी स्वास्थ्य, सुरक्षा व करियर की जानकारी


पौड़ी। अफसर बिटिया कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास परियोजना दुगड्डा द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज ने की। इसमें डॉ. योगिता कोठियाल ने बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और करियर विकल्पों की जानकारी दी। पुलिस विभाग की एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट से उप निरीक्षक सुमनलता ने सुरक्षा, नशे से दूर रहने और सतर्कता के उपाय बताए, जबकि हेड कांस्टेबल विमला नेगी ने साइबर क्राइम और ऑनलाइन सुरक्षा पर जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र बिडालिया ने पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संदीप बिष्ट ने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *