छात्र-छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन बचाव की जानकारी

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी के निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में गुरुवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बड़कोट, विकासखंड नौगांव में एक दिवसीय विशेष आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 414 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण में भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर निर्माण, वनाग्नि एवं घरेलू आग सुरक्षा, वन्यजीव सुरक्षा, रस्सी गांठ तकनीक और आपातकालीन नंबरों की जानकारी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से दी गई। प्रतिभागियों को आपदा पम्पलेट वितरित किए गए और भूदेव ऐप डाउनलोड कराना सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य कमला रावत, ब्रह्मानंद नौटियाल, सूरज बटोला एवं अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।