छात्र-छात्राओं को दी साइबर व महिला सुरक्षा की जानकारी

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम व जनजागरूकता के लिए अभियान जारी है। इसी क्रम में सतपुली पुलिस ने संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल में तथा साइबर सेल व सीआईयू टीम श्रीनगर ने होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र श्रीकोट में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों व प्रशिक्षुओं को साइबर सुरक्षा, व्हाट्सएप से जुड़े अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों, महिला सुरक्षा, नए कानूनों तथा डायल 112 व उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।