व्यक्तित्व विकास व लक्ष्य निर्धारत पर किया मार्गदर्शन

व्यक्तित्व विकास व लक्ष्य निर्धारत पर किया मार्गदर्शन


श्रीनगर गढ़वाल। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा, कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो. आर.के. ढोडी, मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. छीरिंग डोलकर खम्पा, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शिवा चौधरी सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर, व्यक्तित्व विकास और लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने छात्रों को रुचि व क्षमता के अनुसार विषय चयन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी वाली मार्गदर्शिका का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद देवली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *