“गौरा शक्ति ऐप” बना डिजिटल सुरक्षा कवच

पौड़ी। महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस टीम महिलाओं और छात्राओं को ’गौरा शक्ति ऐप’ की जानकारी देकर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करवा रही है और इसके उपयोग का प्रशिक्षण दे रही है। यह ऐप आपात स्थिति में सिर्फ एक क्लिक पर पुलिस सहायता, एसओएस बटन, लोकेशन ट्रैकिंग और सीधी पुलिस कनेक्ट सुविधा उपलब्ध कराता है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।