औचक निरीक्षण कर परखी हेल्प डेस्क व साइबर सेल की कार्यप्रणाली

कोटद्वार/पौड़ी। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को कोटद्वार में महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और काउंसलिंग प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए पंजीकृत मामलों की जानकारी ली। वर्ष 2025-26 में 540 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 2026 के जनवरीदृफरवरी में 112 नए मामले दर्ज हुए हैं। अध्यक्ष ने महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए तथा स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।