मित्र पुलिस बनकर किया बच्चों को जागरूक
यमकेश्वर। थाना यमकेश्वर पुलिस ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में मित्र पुलिस बनकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण, बालश्रम, सडक सुरक्षा, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाये जाने व यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।
साथ ही अपने क्षेत्र में नशे की रोकथाम हेतु एवं नशे की लत में डूब चुके व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या टोल फ्री नंबर 1933 पर देने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। साथ ही अपने आस पास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के साथ ही तुरंत कार्यवाही कर सुरक्षा के भावना को प्रबल किया गया।