स्टंट कर रहे चार युवक गिरफ्तार, तीन नाबालिगों के वाहन सीज

श्रीनगर गढ़वाल। सड़क पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अभियान के तहत सार्वजनिक मार्ग पर हंगामा करते पाए गए चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज ध्वनि फैलाने वाले तीन नाबालिग वाहन चालकों के वाहन सीज किए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था, यातायात अनुशासन और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।