अलकनंदा नदी पर 84 मीटर स्टील ट्रस पैदल पुल का हुआ शिलान्यास

देवप्रयाग। देवप्रयाग में विकास को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत हुई। बाह बाजार क्षेत्र में अलकनंदा नदी पर 84 मीटर लंबे स्टील ट्रस पैदल पुल का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। लगभग 583.58 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल देवप्रयाग नगर के दोनों तटों को जोड़ेगा। इससे स्थानीय लोगों के आवागमन में आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियों के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शिलान्यास समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि पुल बनने से बाजार और मंदिर क्षेत्र के बीच आवाजाही सुरक्षित व सुगम होगी। मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी ने इसे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग बताया और कहा कि यह परियोजना स्थानीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।