570 लाख की योजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

पाबों/पौड़ी गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा के पाबों क्षेत्र में डॉ. धन सिंह रावत ने लगभग 570.78 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन कार्यों में पाबों खेल स्टेडियम का भूमि पूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवनों का अनुरक्षण, बजवाड़ व बिडोली में आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीनों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में राजनीतिक गतिविधि भी देखने को मिली, जब 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास, खेल, स्वास्थ्य व पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।