अग्रसेन जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाएं समाज: संजय गुप्ता

अग्रसेन जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाएं समाज: संजय गुप्ता


हरिद्वार। पौराणिक समाजवाद और रामराज के समर्थक महाराजा अग्रसेन की जयंती कनखल स्थित वैश्य कुमार सभा में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। समारोह का शुभारंभ हवन-पूजन और महाराजा अग्रसेन की समाजवाद प्रतीक पताका के ध्वजारोहण से हुआ। इस अवसर पर वैश्य समाज के प्रमुख सदस्यों ने अग्रसेन जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर समाज में एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद के प्रवर्तक बताते हुए कहा कि उनके सिद्धांत दृ प्रत्येक नए परिवार के लिए एक रुपया और एक ईंट उपलब्ध कराना दृ आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता ने वैश्य समाज की एकता और भविष्य में सभी संस्थाओं को जोड़ने हेतु वैश्य एकता परिषद के गठन की जानकारी दी।
मध्य हरिद्वार वैश्य समाज के पूर्व अध्यक्ष विशाल गर्ग ने वैदिक सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों और राज्य के पुनर्गठन में अग्रसेन जी की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वैश्य कुमार सभा के प्रधान गगन गुप्ता ने सभा भवन के जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का उल्लेख किया।
समारोह में प्रमुख अतिथियों ने समाज की एकता और अग्रसेन जी के आदर्शों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधान रचित गुप्ता ने किया। मूर्ति अनावरण और प्रसाद वितरण के साथ जयंती समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


धूमधाम से मनायी भगवान अग्रसेन जयंती

हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संयोजन में भगवान अग्रसेन जयंती धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनायी गई। देवपुरा स्थित अग्रसेन चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की गई और फल वितरित किए गए। संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि भगवान अग्रसेन ने मानवता और समाज उत्थान में अहम योगदान दिया और समाज को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। मार्गदर्शक पराग गुप्ता और राकेश बंसल ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *