जिला सैनिक परिषद की प्रथम त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

हरिद्वार। जिला सैनिक परिषद की प्रथम त्रैमासिक बैठक अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी, अन्य अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व बैठक के बिंदुओं की समीक्षा तथा की गई कार्यवाही से अवगत कराया।
बैठक में शहीद स्मारक हेतु भूमि चिन्हांकन, शहीद सैनिक कैप्टन जगदीश चंद्र भट्ट की स्मृति में शहीद द्वार निर्माण, अवैध निर्माण तथा लालढांग बाजार से अतिक्रमण हटाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में नगर निगम, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के अधिकारी, पूर्व सैनिक व ब्लॉक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।