फायर सर्विस ने महिलाओं को दिया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत फायर सर्विस टीम ने कोटियाल गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। टीम ने एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और जंगल की आग पर काबू पाने के तरीके समझाए। आग से बचाव संबंधी सावधानियों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए नियमित प्रशिक्षण की मांग की।