गैस गोदाम व पेट्रोल पंपों पर किया अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण

गैस गोदाम व पेट्रोल पंपों पर किया अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण


उत्तरकाशी। अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सर्विस उत्तरकाशी ने जनपद मुख्यालय स्थित गैस गोदामों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्यूशर के सही उपयोग, संचालन और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। टीम ने पेट्रोल पंपों और एजेंसियों पर लगे अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की। जिन उपकरणों में तकनीकी कमी पाई गई, उन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *