वनाग्नि को लेकर फायर मॉक ड्रिल आज

चमोली। ग्रीष्म ऋतु में संभावित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को लेकर आज बुधवार को जनपद में फायर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। मॉक ड्रिल का स्टेजिंग एरिया पुलिस लाइन गोपेश्वर में बनाया गया है। सभी विभागों को सुबह 9ः30 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यास चमोली व गोपेश्वर के चिन्हित स्थलों पर होगा।