शिविर में दिखाई साइबर सुरक्षा पर आधारित फिल्म

पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ’एक मुट्ठी आसमान’, ’लोकपाल’, नशा विरोधी व साइबर सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्में दिखाई गईं। सचिव नाजिश कलीम ने निःशुल्क विधिक सेवाएं, नालसा हेल्पलाइन 15100, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 तथा नशा उन्मूलन योजनाओं की जानकारी दी। यातायात नियम, सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन अधिनियम पर भी छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक फादर जीजो पालाथिंकल, प्रधानाचार्य सिस्टर समीनी, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।