अभियान मेें किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी
पौड़ी। कृषि क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड यमकेश्वर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग सहित केवीके भरसार एवं भरसार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों की कृषि, पशुपालन, बागवानी एवं मत्स्य पालन से जुड़ी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा समाधान भी प्रदान किए गए। किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक खेती, पशुधन प्रबंधन, रोग नियंत्रण तथा बाजार उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं से अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।