गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार


देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे पर किसानों द्वारा उनका स्वागत करते हुए गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आए किसानों ने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री को गन्ना गिफ्ट किया वहीं पहाड़ में पैदा हुए गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी टोकरी भी भेंट की। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने गन्ना के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया और इस फैसले को सीधा तीन लाख के करीब गन्ना किसानों को फायदा पहुंचाने वाला फैसला करार दिया। मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने वालों में  किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल,नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी, आनंदमणि भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *