कृषकों से किया मंडुआ संग्रहण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

कृषकों से किया मंडुआ संग्रहण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान


रुद्रप्रयाग। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट ने जनपद के किसानों, स्वयं सहायता समूहों व उत्पादक संगठनों से मंडुआ संग्रहण में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्टेट मिलेट मिशन योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए मंडुआ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 48.86 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। मंडुआ का विपणन एम.पी.ए.सी.एस. के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्वतीय कृषकों को आर्थिक सशक्तता प्रदान करेगी। कृषि विभाग किसानों को बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन सहायता उपलब्ध करा रहा है, जिससे पारंपरिक फसलों को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *