मेले में पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

लंबगांव। जलकुर घाटी जन विकास समिति द्वारा आयोजित मेले में प्रतापनगर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह पंवार ने पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष युद्धवीर राणा, ब्लॉक प्रतिनिधि सूबेदार भगवान सिंह असवाल, बुद्धि सिंह पंवार, मेघ सिंह बिष्ट, गंभीर सिंह, सुंदर सिंह पंवार, नव किशोर पैन्यूली सहित अन्य पूर्व सैनिकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।