हिंदोलाखाल में हुआ एक्स-रे मशीन का शुभारंभ
देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक विनोद कंडारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंदोलाखाल में नई एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। मशीन के शुभारंभ से लोगों को एक्सरे की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष जे.पी.चंद और दलबीर सजवाण उपस्थित रहे।