नदी उत्सव के लिए जन सामान्य की भागीदारी करें सुनिश्चित
पौड़ी। मुख्यमंत्री के निर्देशन में नदी उत्सव का आयोजन 16 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
उन्होंने अमृत सरोवरों के पुनर्जीवन, एकल प्लास्टिक प्रतिबंध, पौधरोपण, जल संरक्षण, जैविक खेती और कैच द रेन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने नदी उत्सव को नमामि गंगे अभियान से जोड़ते हुये जन-सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही स्थानीय निकाय, स्कूल-कॉलेज, गढ़वाल विश्वविद्यालय, वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान, भरसार विश्वविद्यालय सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को सक्रिय रूप से जोड़ने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा पथ यात्रा का आयोजन दुगड्डा से कोटद्वार एवं श्रीनगर से देवप्रयाग मार्ग पर किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के.राय,जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी,डीडीएमओ दीपेश काला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।