फिजियोथेरेपी शिविर में दिया शरीर की देखभाल पर जोर

हरिद्वार। ब्रह्मलीन संत रघुबीर सिंह वेदांत शास्त्री की पुण्यतिथि पर निर्मल संतपुरा आश्रम द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के ई-दान पात्र का शुभारंभ संत जगजीत सिंह शास्त्री और इंडियन ओवरसीज बैंक के आरएम शशिकांत भारती ने किया। संत जगजीत सिंह ने संत रघुबीर सिंह के सेवा कार्यों को याद करते हुए शरीर की देखभाल और व्यायाम की आवश्यकता पर जोर दिया। अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट सृष्टि त्यागी ने स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम के महत्व को बताया। शिविर में संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, बैंक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।