टिहरी गढ़वाल में गैस आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनाए रखने पर दिया जोर

टिहरी गढ़वाल में गैस आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनाए रखने पर दिया जोर


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जनपद में गैस आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार को शासन एवं गैस एजेंसियों से सतत समन्वय बनाए रखने को कहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि हाल ही में 2497 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि 2724 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में एजेंसियों के पास 4023 सिलेंडर शेष स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं। व्यावसायिक उपयोग के लिए प्रतिदिन 212 सिलेंडरों का आवंटन मिल रहा है। आपूर्ति की निगरानी हेतु गठित क्यूआरटी टीम द्वारा अब तक 414 निरीक्षण किए गए हैं, जिसमें 14 सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और आवश्यकता अनुसार ही गैस बुकिंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *