जिलाधिकारी के निरीक्षण का असर, सड़कों की मरम्मत में तेजी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार नगर में एडीबी सहायतित पाइपलाइन परियोजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत अब तेजी से जारी है। 02 दिसंबर को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण और सख्त निर्देशों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। निर्माण संस्था ने लगभग 85 किमी में से 25 किमी सड़कों की मरम्मत पूर्ण कर ली है। अन्य वार्डों (17,18,19,20,23,26) में सीसी मरम्मत कार्य गतिमान है, जबकि शेष हिस्से पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-138 और अन्य मार्गों पर बिटुमिनस निर्माण तेज गति से प्रगति पर है। जिलाधिकारी कार्यों की दैनिक निगरानी कर रही हैं।