तिलवाड़ा बाजार में जिलाधिकारी के निरीक्षण का असर, सड़क से मलवा हटाने का कार्य हुआ तेज

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में कल जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा द्वारा तिलवाड़ा बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया था, जिसका असर आज स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिग्रहित भूमि से हटाए गए अतिक्रमणों की स्थिति का जायजा लिया तथा सड़क पर पड़े मलवे को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा से पूर्व किसी भी स्थिति में सड़क पर अवरोध नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज तिलवाड़ा बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़क पर पड़े मलवे को तीव्र गति से हटाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़क आवागमन हेतु पूरी तरह सुचारु रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।