नशे में ट्रक चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

नशे में ट्रक चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज


चमोली। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के तहत चमोली पुलिस ने कोतवाली कर्णप्रयाग  क्षेत्र में शराब के नशे में ट्रक चला रहे चालक को गिरफ्तार किया। सोमवार को चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या यूके-14ए-4679 अनियंत्रित ढंग से चलता पाया गया। जांच में चालक आनंद सिंह रावत निवासी देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) नशे में मिला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार किया और ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *