डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। जनपदभर में ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेलाकुई थाना पुलिस ने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ शिवनगर बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर नशे के कारोबार में संलिप्त कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त रजनीश साहनी पुत्र लक्ष्मण सनी, निवासी शिवनगर बस्ती, उम्र 22 वर्ष को डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेंगे।